महाराष्ट्र में आशीष नेगी ने उद्धव ठाकरे से की मुलाकात

देहरादून/मुंबई। उत्तराखंड क्रांति दल युवा प्रकोष्ठ के केंद्रीय अध्यक्ष आशीष नेगी ने महाराष्ट्र के मातोश्री भवन पहुंचकर शिवसेना संस्थापक स्वर्गीय बाला साहेब ठाकरे को श्रद्धांजलि अर्पित की और शिवसेना प्रमुख न्ककींअ ज्ींबामतंल से आत्मीय मुलाकात की।
मुलाकात के दौरान आशीष नेगी ने उत्तराखंड राज्य आंदोलन में स्वर्गीय ठंस ज्ींबामतंल द्वारा दिए गए समर्थन के लिए युवा पीढ़ी की ओर से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि राज्य निर्माण के संघर्ष में देशभर से मिले सहयोग ने आंदोलन को नई दिशा दी थी। इस अवसर पर उत्तराखंड क्रांति दल को मजबूत करने और राज्यहित के मुद्दों को आगे बढ़ाने के प्रतीक स्वरूप एक रुपये का योगदान भी भेंट किया गया। बैठक में मराठी और पहाड़ी समाज के बीच भाईचारे, सांस्कृतिक संबंधों और युवाओं के सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा हुई। आशीष नेगी ने कहा कि महाराष्ट्र और उत्तराखंड का रिश्ता अपनत्व, संघर्ष और सांस्कृतिक एकता का प्रतीक है, जिसे भविष्य में और सशक्त किया जाएगा।