सीएम घोषणाओं को समयबद्ध और गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश

बागेश्वर। जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे ने कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्यमंत्री घोषणाओं की समीक्षा बैठक कर संबंधित विभागों को लंबित कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी घोषणाएं तय समयसीमा के भीतर गुणवत्तापूर्वक पूरी की जाएं।
बैठक में भूमि संबंधी मामलों के शीघ्र निस्तारण और विभागीय प्रस्ताव समयबद्ध तरीके से शासन को भेजने के निर्देश दिए गए। जिला अस्पताल में निर्माणाधीन क्रिटिकल केयर यूनिट की समीक्षा करते हुए कार्यदायी संस्था को 10 जून तक निर्माण कार्य पूरा करने के आदेश दिए गए। साथ ही सरमूल क्षेत्र को पर्यटन धाम के रूप में विकसित करने और विद्यालय उच्चीकरण संबंधी कार्यों में तेजी लाने को कहा गया। जनपद में कुल 103 मुख्यमंत्री घोषणाओं में 36 पूर्ण हो चुकी हैं।