वीकेंड ट्रैफिक प्लान से दून में यातायात व्यवस्था रही सुचारू

देहरादून। एसएसपी देहरादून के निर्देश पर वीकेंड पर्यटक सीजन को देखते हुए लागू किए गए विशेष ट्रैफिक प्लान का सकारात्मक असर देखने को मिला। भारी संख्या में बाहरी राज्यों से पर्यटक वाहनों के आगमन के बावजूद जनपद में कहीं भी जाम की स्थिति उत्पन्न नहीं हुई।
पुलिस ने आशारोड़ी, डोईवाला से मसूरी तक के मार्गों को सुपर जोन, जोन और सेक्टर में विभाजित कर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया है। यातायात दबाव वाले क्षेत्रों में विशेष ड्यूटी प्वाइंट बनाए गए हैं। ट्रैफिक कंट्रोल रूम के माध्यम से सभी मार्गों की लगातार निगरानी की जा रही है। वहीं ड्रोन टीमों द्वारा देहरादून, मसूरी और प्रमुख मार्गों पर यातायात व्यवस्था पर नजर रखी जा रही है। सभी मुख्य मार्गों पर यातायात सुचारू रहा।