बारिश की बूंदाबांदी से मिली लोगों को गर्मी से राहत

बारिश की बूंदाबांदी से मिली लोगों को गर्मी से राहत

  उत्तराखंड प्रहरी ब्यूरो / भुवन बिष्ट,

रानीखेत। इस समय गर्मी से तापमान बढ़ा हुआ है और बढ़ती गर्मी तपती उमस के बीच बारिश की बूंदाबांदी ने कुछ हद तक गर्मी से लोगों को राहत प्रदान की। पहाड़ों में मौसम ने करवट लेते हुए कुछ स्थानों पर बारिश की बूंदाबांदी हुई। इससे तपती गर्मी से लोगों को थोड़ी बहुत राहत मिली है। बढ़ती तपती गर्मी के बीच लोग कुछ दिनों से बारिश का इंतजार कर रहे थे मौसम ने करवट लेते हुए बारिश की बूंदाबांदी से भीषण गर्मी से लोगों को राहत प्रदान की है। आजकल बढ़ते तापमान के बीच बढ़ती गर्मी से लोग परेशान हैं लेकिन मौसम ने करवट लेते हुए बढ़ती गर्मी से लोगों को राहत प्रदान की है। खेती-बाड़ी के लिए भी लोगों को बारिश का इंतजार हो रहा है। वहीं सब्जी उत्पादन वाले क्षेत्रों में भी सूखते सब्जियों के पौधों के लिए भी बारिश की आवश्यकता हो रही है। बारिश की बूंदाबांदी से भीषण गर्मी के बीच कुछ ठंडक का अहसास लोगों को हुआ है। इस समय यदि बारिश ठीक ठाक हो जाये तो वह खेती बाड़ी, सूखते जलस्रोतों को पुनर्जीवित करने व जंगलों में लगी आग बुझाने के लिए भी कारगर साबित होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *