एचआरडीए की कार्रवाई से मचा हड़कंप

उत्तराखंड प्रहरी ब्यूरो / जोगेंद्र मावी,
हरिद्वार। एचआरडीए ने तीन अवैध निर्माण सील किए है। तीनों निर्माण होटलनुमा बनाए जा रहे हैं, इनमें से एक निर्माण का नक्शा स्वीकृत है, लेकिन सैटबैक को प्रभावित करते हुए निर्माण किया जाता मिला। विभाग के द्वारा की जा रही निरंतर कार्रवाई से अवैध निर्माण करने वालों के साथ अवैध कॉलोनी काटने वालों में हड़कंप मचा हुआ है।
एचआरडीए की उपाध्यक्ष सोनिका के निर्देश पर विभाग ने तीन निर्माणों पर सीलिंग की कार्रवाई की। एचआरडीए के सचिव मनीष सिंह ने बताया कि ज्वालापुर क्षेत्र में तक्षशिला इंटर कॉलेज के नजदीक में रामधाम कालोनी में अर्जुन के द्वारा पूर्व निर्मित भूतल के प्रथम तल व द्वितीय तल में लगभग 120’गुणा 40′ में निर्माण किया जाता मिला। मौके पर नक्शा न दिखाने पर अवैध निर्माण को सील कर दिया।
इसके अलावा हरिद्वार में आरकेपुरम कालोनी में बेरियर न0 6 निकट इंडियन ऑयल पेट्रोल पम्प के पास प्लॉट नंबर 3 में नाजिर मिरजवान खान पुत्र मिरजयान मोहम्मद आलम खान द्वारा स्वीकृत मानचित्र संख्या एचआरडीए/ एनआर/1573/23-24 से विचलन करते हुए सैटबैक को प्रभावित करते हुए निर्माण किया जा रहा है।
हरिद्वार रोशनाबाद सिडकुल में भटटा फैक्ट्री वाली रोड़ पर, बिरयानी वाली दुकान के बगल में फुरकान/हितबद्ध व्यक्ति द्वारा लगभग 35‘ गुणा 50‘ के क्षेत्र में भूतल पर कॉलमों की सहायता से निर्माण कार्य किया जा रहा है।
प्राधिकरण द्वारा उक्त सभी अनाधिकृत निर्माणों के विरूद्ध अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अन्तर्गत कार्रवाई करते हुए वाद योजित किए गए है। स्थल पर निरंतर निर्देशों के बावजूद भी अनाधिकृत निर्माणकर्ताओं द्वारा स्थल पर निर्माण कार्य बंद ना करने के कारण प्राधिकरण टीम द्वारा अवैध निर्माणों कों पुलिस बल की उपस्थिति में सील किया गया। सचिव मनीष सिंह ने बताया कि मौके पर उपस्थित अनाधिकृत निर्माणकर्ताओं को निर्देश दिए गए कि स्थल पर बिना मानचित्र स्वीकृत कराए आगे निर्माण कार्य ना किया जाए।