विपक्षी दलों की महिला विरोधी मानसिकता के खिलाफ सड़क पर उतरे भाजपा नेता

छात्राओं एवं महिलाओं का संगठन, फूंका पुतला, चुनाव में देंगे जवाब
 
उत्तराखंड प्रहरी ब्यूरो / जोगेंद्र मावी,
हरिद्वार। भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों ने कॉलेज की छात्राओं एवं महिलाओं के साथ एसएमजेएन पीजी कॉलेज के बाहर नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में और कांग्रेस पार्टी एवं विपक्ष के खिलाफ नारे प्रदर्शन व पुतला दहन किया गया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और विपक्षी दलों की महिला विरोधी मानसिकता उजागर हो गई है। प्रदेश के चल रहे चुनाव और आगामी चुनावों में इन्हें महिलाएं सबक सिखाने का काम करेगी।
बुधवार को भाजपा, महिला मोर्चा, युवा मोर्चा के पदाधिकारियों ने एसएमजेएन पीजी कॉलेज गोविंदपुरी में प्रदर्शन करते हुए विपक्षी पार्टियों की महिला विरोधी मानसिकता के बारे में बताया। इस दौरान कॉलेज की छात्राओं के साथ महिलाओं ने भाजपा का समर्थन करते हुए प्रदर्शन में प्रतिभाग किया। भाजपा महिला मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रीति गुप्ता पूर्व जिलाध्यक्ष रीता चमोली ने कहा कि महिलाओं के अधिकारों का हनन करना कांग्रेस की पुरानी मानसिकता रही है। संसद में महिला सशक्तिकरण बिल का विरोध करके कांग्रेस ने फिर साबित कर दिया कि वे नारी शक्ति के उत्थान के सख्त खिलाफ हैं।
भाजयुमो जिलाध्यक्ष अभिनव चौहान, जिला महामंत्री नवजोत वालिया ने कहा कि इसके पहले भी मोदी सरकार की ओर से लाए गए महिला आरक्षण विधेयक का इन कांग्रेस के साथ विपक्षी पार्टियों ने विरोध किया था। राहुल गांधी और अन्य नेता चाहते हैं कि सिर्फ उनके घर की महिलाएं ही सांसद बनें, देश की महिलाएं संसद और विधान सभा न पहुंच सकें। आगामी चुनाव में कांग्रेस और अन्य दलों को इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी।
इस मौके पर विमला ढोंडियाल, रेणु शर्मा, सुषमा चौहान, जिला महामंत्री हीरा सिंह बिष्ट, आर्यन देव उनियाल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष आशु चौधरी, तरुण नैयर, देव भाटी, करण वर्मा, शशांक चौहान, अर्श नैयर, कुलदीप सैनी, नीतीश चौधरी, लवी चौहान, मनीष चौहान, हिमांशु वर्मा, नमन सिखौला, आदर्श कश्यप, राहुल शर्मा, देवांश, संचित गुप्ता आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *