गोद भराई कर किया मातृ-शिशु स्वास्थ्य पर जागरूकता

पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। पोषण पखवाड़ा के तहत कल्जीखाल ब्लॉक के असगढ़ में गोद भराई कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य गर्भवती महिलाओं में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।
इस दौरान महिलाओं को प्रसव पूर्व व पश्चात देखभाल, संतुलित आहार और स्तनपान के महत्व की जानकारी दी गई। साथ ही कुपोषण से बचाव और आंगनबाड़ी गतिविधियों में सहभागिता बढ़ाने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम में आशा कार्यकर्ता, भोजन माताएं और स्थानीय लोगों ने भाग लेकर योजनाओं के लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने का संकल्प लिया।