यात्रियों को मिल रही ‘’यात्रा सुरक्षा किट’’, स्वच्छता व सुविधा पर खास जोर

यात्रियों को मिल रही ‘’यात्रा सुरक्षा किट’’, स्वच्छता व सुविधा पर खास जोर


देहरादून। चारधाम यात्रा 2026 को सुरक्षित, स्वच्छ और सुविधाजनक बनाने के लिए परिवहन विभाग ने एक अभिनव पहल शुरू की है। ग्रीन कार्ड बनवाकर यात्रा पर निकलने वाले वाहनों को “यात्रा सुरक्षा किट” वितरित की जा रही है, जिससे यात्रियों को मार्ग में होने वाली परेशानियों से राहत मिल सके।
इस किट में कूड़ा निस्तारण के लिए गार्बेज बैग, आपात स्थिति के लिए वॉमिटिंग बैग, महिला यात्रियों के लिए विशेष फीमेल यूरिन बैग, मास्क और सैनिटाइज़र शामिल हैं। पर्वतीय मार्गों पर लंबी यात्रा के दौरान स्वच्छता और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए यह किट बेहद उपयोगी साबित होगी। गार्बेज बैग से रास्तों पर कूड़ा फैलने से रोका जा सकेगा, जबकि महिला यात्रियों के लिए विशेष व्यवस्था उनकी सुविधा और गरिमा सुनिश्चित करेगी। यह पहल प्रदीप बत्रा की प्रेरणा से शुरू की गई है, जिसका क्रियान्वयन नोडल परिवहन चारधाम यात्रा संदीप सैनी के निर्देशन में किया जा रहा है। विभाग का लक्ष्य यात्रा को अधिक व्यवस्थित, सुरक्षित और पर्यावरण अनुकूल बनाना है, ताकि श्रद्धालुओं को बेहतर अनुभव मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *