*ऑपरेशन प्रहार : एसएसपी दून की सख्ती का दिखा असर*

*50 पब/बार/होटल/ रेस्ट्रोरेंट आदि के स्वामियों द्वारा अपने प्रतिष्ठानो के एन्ट्री व आउटर प्वांइटों पर लगे सीसीटीवी कैमरों का एक्सेस पुलिस को कराया उपलब्ध*
 
*पुलिस द्वारा कंट्रोल रूम के माध्यम से उक्त प्रतिष्ठानो पर लगातार रखी जा रही सतर्क दृष्टि*
 
*आपराधिक गतिविधियों पर नजर रखने तथा नियमों का उल्लंघन करने वालो पर प्रभावी अंकुश लगाने के दृष्टिगत एसएसपी ने सभी पब/बार/होटल/रेस्ट्रोरेंट के संचालकों को जारी किये थे निर्देश*
 
*सीसीटीवी कैमरों के एक्सेस प्राप्त करने के लिए प्रतिष्ठान स्वामियों/संचालकों के साथ समन्वय स्थापित करने हेतु गठित की गई है विशेष टीम*
 
*सभी पब/बार/होटल/प्रतिष्ठान स्वामियों द्वारा एसएसपी दून की मुहीम को अपना सकारात्मक सहयोग प्रदान करने का दिया था आश्वासन*
 
 
 
सुमित तिवारी / उत्तराखंड प्रहरी ब्यूरो,
 
देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा जनपद देहरादून में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने तथा आपराधिक गतिविधियों की प्रभावी निगरानी के उद्देश्य से पब/बार/होटल/प्रतिष्ठान स्वामियों के साथ गोष्ठी के उपरान्त अधीनस्थ अधिकारियों को शहर के विभिन्न पब, बार एवं होटल प्रतिष्ठान स्वामियों/संचालको से समन्वय स्थापित करते हुए प्रतिष्ठानों में लगे सीसीटीवी कैमरों का एक्सेस लिये जाने हेतु निर्देशित किया गया था। 
 
निर्देशों के अनुपालन में पुलिस टीमों द्वारा जनपद के प्रमुख पब, बार एवं होटल संचालकों से समन्वय स्थापित कर उनके प्रतिष्ठानों में लगे सीसीटीवी सिस्टम को पुलिस निगरानी तंत्र से जोड़ा जा रहा है, ताकि आवश्यकता पड़ने पर घटनाओं की तत्काल समीक्षा एवं जांच की जा सके। 
 
     देहरादून पुलिस द्वारा जारी मुहीम के तहत जनपद के सभी प्रमुख होटल, बार एवं पब प्रतिष्ठानों के सीसीटीवी सिस्टम का एक्सेस लेते हुए उन पर सतर्क दृष्टि रखी जानी है। उक्त कार्यवाही हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा विशेष टेक्निकल टीम का गठन किया गया है , जिसके द्वारा जनपद के सभी प्रमुख होटल, बार एवं पब प्रतिष्ठानों के स्वामियो/संचालकों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए अब तक 50 प्रतिष्ठानों के सीसीटीवी कैमरों के एक्सेस प्राप्त कर लिये हैं, जिनकी कंट्रोल रूम के माध्यम से मोनिटरिंग की जा रही है। 
 
एसएसपी दून की उक्त मुहिम से प्रतिष्ठानो की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के साथ साथ नियमों का उल्लघंन करने वालो पर प्रभावी कार्यवाही करते हुए आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम की जा सकती है साथ ही किसी घटना के घटित होने की स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सकती है। 
 
 जनपद के सभी प्रमुख होटल, बार एवं पब प्रतिष्ठानों के स्वामियो/संचालकों द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा किये जा रहे इस सकारात्मक प्रयास में अपना पूर्ण सहयोग प्रदान किये जाने का आश्वासन दिया गया है। शेष बचे पब/बार/होटल/प्रतिष्ठान स्वामियों से समन्वय स्थापित करते हुए उनके सीसीटीवी कैमरों के एक्सेस प्राप्त किये जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *