याम्या बिष्ट बनी विद्यालय टॉपर

रानीखेत। विकासखंड ताड़ीखेत स्थित ब्राइट जूनियर हाईस्कूल चौकुनी में वार्षिक परीक्षाफल वितरण एवं कक्षा आठ के विद्यार्थियों की विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंधक नंदन सिंह नेगी ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने विद्यार्थियों को मेहनत, अनुशासन और संस्कारों के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। इस दौरान विद्यार्थियों ने शारदे वंदना व स्वागत गीत प्रस्तुत कर कार्यक्रम को आकर्षक बनाया। वार्षिक परीक्षाफल में याम्या बिष्ट विद्यालय की टॉपर रही। इसके अलावा विभिन्न कक्षाओं में कई छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। अव्वल रहे विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। समारोह में अभिभावक व विद्यालय स्टाफ भी उपस्थित रहे।