देहरादून में कानून-व्यवस्था पर पूर्व सैनिकों ने जताई चिंता

देहरादून। 30 मार्च को दो आपराधिक गिरोहों के बीच हुई गोलीबारी में ब्रिगेडियर मुकेश जोशी के निधन के मामले को लेकर पूर्व सैनिक विभाग, उत्तराखंड कांग्रेस के अध्यक्ष कर्नल (सेवानिवृत्त) राम रतन नेगी ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की।
बैठक में कर्नल नेगी ने ब्रिगेडियर आर.एस. थापा, डिप्टी जीओसी उत्तरांचल सब एरिया एवं स्टेशन कमांडर देहरादून तथा जिलाधिकारी सविन बंसल के समक्ष शहर में बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर गहरी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि एक सम्मानित सैनिक का इस प्रकार असामयिक निधन अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है और इससे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े होते हैं। इस दौरान देहरादून सहित प्रदेश में सैनिकों, पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों से जुड़ी समस्याओं को विस्तार से रखा गया। कर्नल नेगी ने मांग की कि इनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ठोस और प्रभावी कदम उठाए जाएं।