310 ग्राम चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार, कार सीज

देहरादून। “ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान के तहत दून पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में कोतवाली डोईवाला पुलिस ने एक नशा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 310 ग्राम अवैध चरस बरामद की है। तस्करी में प्रयुक्त कार को भी सीज कर दिया गया है।
पुलिस टीम ने 29 मार्च 2026 को जौलीग्रांट क्षेत्र में चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर एक संदिग्ध कार (यूके-07एफआर-4444) को रोका। जांच में चालक रवि गुप्ता (36 वर्ष) निवासी सहस्त्रधारा रोड के कब्जे से चरस बरामद हुई। पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह नशे का आदी है और सस्ते में चरस खरीदकर महंगे दामों में बेचने की फिराक में था। पुलिस ने उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है।