नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, फरार अभियुक्त भी हत्थे चढ़ा

नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, फरार अभियुक्त भी हत्थे चढ़ा


चमोली। थाना नन्दानगर क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 30 जनवरी 2026 को वादी द्वारा दी गई तहरीर में आरोप लगाया गया था कि वर्ष 2025 में उसकी नाबालिग पुत्री को प्रदीप सिंह रावत (24), निवासी घूनी नन्दानगर, बहला-फुसलाकर दुष्कर्म किया गया और मामले को छिपाने की धमकी दी गई। घटना का खुलासा तब हुआ जब पीड़िता गर्भवती पाई गई।
मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच महिला उपनिरीक्षक मीता गुसाईं को सौंपी गई। पुलिस अधीक्षक चमोली सुरजीत सिंह पंवार के निर्देश पर आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही थी। 28 मार्च 2026 को पुलिस टीम ने सुतोल टैक्सी स्टैंड, कुरूड़ पुल के पास से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक कार्रवाई के बाद उसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पुलिस ने ऐसे अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रखने की बात कही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *