जमदग्नि पब्लिक स्कूल में भव्य भंडारा आज

लक्सर। राज्य मंत्री ओम प्रकाश जमदग्नि ने प्रेस वार्ता में आज 29 मार्च को जमदग्नि पब्लिक स्कूल परिसर में होने वाले भव्य भंडारे व धार्मिक कार्यक्रम की जानकारी दी। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की। कार्यक्रम का शुभारंभ हवन-पूजन व मंत्रोच्चार के साथ किया गया, जबकि मुख्य आयोजन 29 मार्च को सुबह 11 बजे से शुरू होगा। उन्होंने बताया कि आयोजन का उद्देश्य समाज में एकता, सद्भाव और धार्मिक आस्था को मजबूत करना है।