सोनिया बस्ती में अतिक्रमण हटाने को की मुनादी

सोनिया बस्ती में अतिक्रमण हटाने को की मुनादी

हरिद्वार। ज्वालापुर क्षेत्र के वार्ड 42 स्थित सोनिया बस्ती में अतिक्रमण हटाने के लिए नगर निगम ने मुनादी कराई है। यह कार्रवाई पार्षद कृतिका सिंह की शिकायत के बाद की गई, जिसमें क्षेत्र में गंदगी और सफाई व्यवस्था बाधित होने की बात सामने आई थी। निरीक्षण में पाया गया कि अवैध कब्जों के कारण जेसीबी और ट्रैक्टर-ट्रॉली जैसे सफाई वाहन अंदर नहीं पहुंच पा रहे हैं, जिससे नियमित सफाई प्रभावित हो रही है। नगर निगम ने साफ किया कि स्वच्छता बनाए रखने के लिए अतिक्रमण हटाया जाएगा। स्थानीय लोगों से अपील की गई है कि वे स्वेच्छा से अतिक्रमण हटाकर प्रशासन का सहयोग करें, ताकि क्षेत्र में बेहतर सफाई व्यवस्था सुनिश्चित हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *