गुटबाजी पर सख्ती, दो छात्र 172 बीएनएसएस में निरुद्ध

गुटबाजी पर सख्ती, दो छात्र 172 बीएनएसएस में निरुद्ध

देहरादून। शैक्षणिक संस्थानों में बढ़ती गुटबाजी पर अंकुश लगाने के निर्देशों के तहत सेलाकुई पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। थाना क्षेत्र के एक निजी संस्थान में अध्ययनरत एलएलबी के दो छात्रों को आपसी गुटबाजी और शांति व्यवस्था प्रभावित करने की आशंका के चलते धारा 172 बीएनएसएस के तहत निरुद्ध किया गया। दोनों पक्षों के बीच विवाद को लेकर थाने में शिकायतें पहले से दर्ज हैं, जिन पर कार्रवाई प्रचलित है। पुलिस ने संबंधित शिक्षण संस्थान को दोनों छात्रों के निष्कासन हेतु पत्र भी भेजा है। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *