पुलिस ने शातिर नशा तस्कर को किया गिरफ्तार, 7.53 ग्राम हेरोइन बरामद

देहरादून। उत्तराखंड को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे अभियान के तहत सहसपुर पुलिस ने एक महिला नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर कोतवाली सहसपुर पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग के दौरान 25 मार्च 2026 को खुशहालपुर क्षेत्र से शबनम (34 वर्ष), पत्नी मुंतजिर, को 7.53 ग्राम अवैध हेरोइन के साथ पकड़ा गया। बरामद नशे की कीमत लगभग 2.20 लाख रुपये बताई जा रही है। अभियुक्ता के विरुद्ध कोतवाली सहसपुर में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21/29 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पूछताछ में उसने बताया कि वह अन्य तस्करों से सस्ते दाम पर नशा खरीदकर महंगे दामों में बेचती थी। पुलिस को कई अन्य तस्करों के नाम भी मिले हैं, जिन पर कार्रवाई की जा रही है।