पुलिस की संवेदनशीलता से सहमी वृद्धा सकुशल परिजनों से मिली

पुलिस की संवेदनशीलता से सहमी वृद्धा सकुशल परिजनों से मिली


पौड़ी। कोटद्वार में पुलिस की तत्परता से एक बुजुर्ग महिला को सुरक्षित उनके परिजनों से मिलाया गया। 24 मार्च 2026 को ड्यूटी के दौरान कांस्टेबल विनीत फारसी को ग्रस्तनगंज पुल के पास एक वृद्धा लावारिस हालत में भटकती मिली, जो काफी सहमी हुई थीं।
पूछताछ में महिला अपना पता स्पष्ट नहीं बता पाईं। पुलिस ने तुरंत उन्हें कोतवाली लाकर पहचान के प्रयास शुरू किए। जल्द ही महिला की पहचान वीरा देवी निवासी रतनपुर के रूप में हुई। सूचना पर परिजन कोतवाली पहुंचे और महिला को उनके पुत्र प्रवीन रावत के सुपुर्द किया गया। परिवार ने पुलिस का आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *