दून पुलिस ने मानसिक रूप से अस्वस्थ युवक परिजनों को सौंपा

देहरादून। दून पुलिस ने मानवता का परिचय देते हुए मानसिक रूप से अस्वस्थ युवक को सकुशल उसके परिजनों से मिलाया। 19 मार्च को खट्टा पानी क्षेत्र में एक युवक के परेशान अवस्था में घूमने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और उसे सुरक्षित थाने लाया गया। पूछताछ में युवक ने खुद को महाराष्ट्र का निवासी बताया। पुलिस ने उसके बताए नंबर पर संपर्क कर परिजनों को सूचना दी, जिन्होंने बताया कि युवक शिरडी दर्शन के दौरान उनसे बिछड़ गया था। पुलिस ने परिजनों को देहरादून बुलाकर युवक को उनके सुपुर्द कर दिया। बेटे को सकुशल पाकर परिजनों ने दून पुलिस का आभार जताया।