पुलिस ने सतपुली की गुमशुदा युवती को हरियाणा से किया बरामद

पुलिस ने सतपुली की गुमशुदा युवती को हरियाणा से किया बरामद


पौड़ी गढ़वाल। थाना सतपुली क्षेत्र से लापता 21 वर्षीय युवती को पुलिस ने हरियाणा के सोनीपत से सकुशल बरामद कर लिया है। 10 फरवरी 2026 को घर से घास लेने गई युवती के वापस न लौटने पर परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी। एसएसपी के निर्देश पर थानाध्यक्ष पंकज सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने तकनीकी व मैनुअल जांच के जरिए युवती का पता लगाया। पूछताछ में युवती ने बताया कि उसने अपनी इच्छा से गाजियाबाद में विवाह कर पति के साथ सोनीपत चली गई थी। पुलिस ने काउंसलिंग के बाद आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर युवती को उसके पति के साथ भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *