स्माईल योजना के तहत चिकित्सा शिविर आयोजित

देहरादून। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय की स्माईल योजना के तहत टपकेश्वर मंदिर क्षेत्र में चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। योजना के अंतर्गत भिक्षावृत्ति में संलिप्त 27 व्यक्तियों की पहचान कर उनके पुनर्वास की प्रक्रिया शुरू की गई है। शिविर में 10 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक परामर्श व दवाइयां दी गईं। अधिकारियों ने उन्हें कौशल विकास, स्वरोजगार और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की जानकारी दी। जिला प्रशासन, समाज कल्याण और स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त प्रयास से आयोजित इस पहल का उद्देश्य उन्हें मुख्यधारा से जोड़कर सम्मानजनक जीवन प्रदान करना है।