ओटीपी आधारित होम डिलीवरी से गैस एजेंसियों पर भीड़ कम, प्रशासन सख्त

ओटीपी आधारित होम डिलीवरी से गैस एजेंसियों पर भीड़ कम, प्रशासन सख्त

देहरादून। एलपीजी गैस की सुचारू आपूर्ति और पारदर्शी वितरण सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन की ओटीपी आधारित होम डिलीवरी व्यवस्था से एजेंसियों पर भीड़ कम हुई है। जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देश पर क्यूआरटी टीम सक्रिय है। नगर मजिस्ट्रेट प्रत्युष सिंह व एसडीएम सदर हरी गिरी ने हिमानी, आधुनिक व अरविंद गैस एजेंसियों का औचक निरीक्षण कर स्टॉक, वितरण और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
अधिकारियों ने उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधा देने, जागरूकता फ्लेक्स लगाने और तकनीकी समस्याओं का शीघ्र समाधान करने के निर्देश दिए। उपभोक्ताओं ने व्यवस्था पर संतोष जताया। प्रशासन ने चेतावनी दी कि अनियमितता पर सख्त कार्रवाई होगी और ओटीपी केवल डिलीवरी के समय ही साझा करें।

एलपीजी आपूर्ति पर प्रशासन सख्त, क्यूआरटी टीम की निगरानी तेज

देहरादून। एलपीजी गैस की कालाबाजारी रोकने और शत-प्रतिशत होम डिलीवरी सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन ने क्यूआरटी टीमों को सक्रिय किया है। जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देश पर टीमों ने विभिन्न गैस एजेंसियों का निरीक्षण कर मांग, आपूर्ति और वितरण व्यवस्था की जांच की। अपर जिलाधिकारी के.के. मिश्रा कंट्रोल रूम से लगातार निगरानी कर रहे हैं। हेल्पलाइन नंबरों पर 25 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनका त्वरित समाधान किया जा रहा है। आज 18,546 घरेलू और 239 व्यावसायिक सिलेंडरों की आपूर्ति की गई, जबकि 95 हजार का बैकलॉग बना हुआ है। प्रशासन ने आपूर्ति व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *