खाद्य सुरक्षा विभाग का मिलावटखोरों के विरुद्ध अभियान तेज

खाद्य सुरक्षा विभाग का मिलावटखोरों के विरुद्ध अभियान तेज


उत्तरकाशी। होली पर्व को देखते हुए उत्तरकाशी में खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावट करने वालों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। जिलाधिकारी प्रशांत आर्य के निर्देश पर सहायक आयुक्त अश्वनी कुमार सिंह और खाद्य सुरक्षा अधिकारी बलवंत सिंह चौहान के नेतृत्व में टीम ने मातली, बाड़ेथी, चिन्यालीसौड़, डुंडा, उत्तरकाशी मुख्य बाजार, जोशियाड़ा और ज्ञानसू क्षेत्रों में सघन निरीक्षण किया।
जांच के दौरान कुल 19 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए, जिनमें मावा, घी, परिष्कृत तेल, दूध, पापड़, सूजी, खांडसारी, तिल का तेल, काजू कतली, बेसन, हल्दी चूर्ण और मिल्क केक शामिल हैं। सभी नमूनों को गुणवत्ता परीक्षण के लिए राजकीय प्रयोगशाला भेजा गया है। मिलावट पाए जाने पर संबंधित विक्रेताओं के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *