अविमुक्तेश्वरानंद के विरुद्ध षड्यंत्र, अंत में सत्य की होगी विजय

देहरादून/वाराणसी। ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर लगे आरोपों को निराधार बताते हुए सदानंद सरस्वती ने इसे राजनीतिक षड्यंत्र करार दिया। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म के आचार्यों पर इस प्रकार के आक्षेप सोची-समझी चाल का हिस्सा हैं। अंततः सत्य की ही विजय होगी, क्योंकि सत्य प्रताड़ित हो सकता है पर पराजित नहीं।
उन्होंने कहा कि धर्म और सिद्धांत की बात करने वालों को राजनीतिक रूप से घेरने का प्रयास हो रहा है। गौहत्या जैसे मूल मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए भ्रम फैलाया जा रहा है। उनका कहना था कि सच्चे साधु-संत सत्य के पक्ष में खड़े होंगे, जबकि सत्ता को ही सत्य मानने वाले सत्ता का समर्थन करेंगे।