मुख्यमंत्री की पहल से पहाड़ी व्यंजनों का केंद्र बना दीदी कैफे

पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। मुख्यमंत्री के प्रयासों से पौड़ी मुख्यालय में संचालित दीदी कैफे ने महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ा और पहाड़ी व्यंजनों को बढ़ावा दिया। 15 अगस्त 2023 से संचालित इस कैफे में चार महिलाएं और दो पुरुष रसोइये पारंपरिक व्यंजन तैयार करते हैं, जैसे पहाड़ी दाल चौंसा, लाल चावल का भात, कंडाली की सब्जी, मंडुवे की रोटी और मोमो।
कैफे से प्रतिदिन 3500-4000 रुपये की कमाई होती है और महीने का टर्नओवर 1-1.20 लाख रुपये तक पहुंचता है। यह पहल महिलाओं को नियमित रोजगार और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने में सफल रही है।