दो नाबालिग बच्चों को पुलिस ने सकुशल किया बरामद

देहरादून। राज्यभर में चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन स्माइल’ के तहत वसंत विहार थाना पुलिस ने दो गुमशुदा नाबालिग बच्चों को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने तत्काल टीम गठित कर आईएसबीटी, रेलवे स्टेशन व अन्य स्थानों पर तलाश अभियान चलाया। आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए और बच्चों की जानकारी सोशल मीडिया पर प्रसारित की गई। त्वरित कार्रवाई के चलते दोनों बच्चों को नंदा की चौकी, प्रेमनगर क्षेत्र से सुरक्षित बरामद कर लिया गया। परिजनों ने दून पुलिस की कार्यशैली की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया। अभियान में थानाध्यक्ष उ0नि0 अशोक राठौड़ सहित पुलिस टीम सक्रिय रही।