अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी को दी भावभीनी विदाई

अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी को दी भावभीनी विदाई
 
उत्तराखंड प्रहरी ब्यूरो / राजकुमार,
हरिद्वार। अधिवर्षता आयु पूर्ण करने पर अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी को जिला कार्यालय सभागार में विदाई समारोह कर सम्मानित किया गया। 32 वर्षों की सेवापरिश्रम के बाद सेवानिवृत होने पर अधिकारी एवं कर्मचारी मिले और फूल मालाओं से उनका स्वागत किया।
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित तथा मुख्य विकास अधिकारी ने शॉल व स्मृति चिन्ह भेंट कर उन्हें दीर्घ आयु और सुखी जीवन की कामना की। जिलाधिकारी ने कहा कि श्री नेगी ने ईमानदारी तथा कुशलता से सेवा दी। अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने भी उन्हें बधाई दी। कार्यक्रम का संचालन प्रशासनिक अधिकारी नवीन मोहन द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *