रानीपोखरी हत्या प्रकरण का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

रानीपोखरी हत्या प्रकरण का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
 
उत्तराखंड प्रहरी ब्यूरो / हरीश साहनी,
देहरादून। 26 फरवरी 2026 को थाना रानीपोखरी क्षेत्र में नीम करौली मंदिर धारकोट के पास निर्माणाधीन मकान में एक व्यक्ति अचेत अवस्था में मिला, जिसे अस्पताल ले जाने पर मृत घोषित किया गया। मृतक की पहचान बबलू पुत्र रिक्खी राम निवासी बहराइच, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई। प्रारंभिक जांच में हत्या की आशंका पर मुकदमा दर्ज किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह के निर्देश पर गठित टीमों ने जांच शुरू की। सर्विलांस व मुखबिर सूचना के आधार पर 28 फरवरी को आरोपी पप्पू साहनी निवासी बेगूसराय, बिहार को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी ने मजदूरी के दौरान पैसों के विवाद में हथौड़े से वार कर हत्या करना स्वीकार किया। घटना के बाद वह फरार हो गया था। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *