ढबाड़ी रोटी, फाणु और झंगोरा के साथ मनााया मातृभाषा दिवस

पौड़ी। अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस के अवसर पर स्मृतिवन में “धाद” संस्था द्वारा बसंत फूड फेस्टिवल एवं गढ़वाली मुहावरों के विशेष आयोजन के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ। पारंपरिक व्यंजनोंकृअदरकी फाणु, झंगोरा, लहसुनिया ढबाड़ी रोटी, बसंती मीठा भात और लच्छा सलादकृका स्वाद लेते हुए लोगों ने पहाड़ की भाषा और संस्कृति का आनंद लिया।
गढ़वाली औखाण की लेखिका सुमित्रा जुगलान ने कहा कि भाषा अपने मुहावरों से जीवित रहती है और इन्हें संकलित कर अगली पीढ़ी तक पहुंचाना आवश्यक है। कार्यक्रम का संचालन सांस्कृतिक कर्मी शांति बिंजोला ने किया। हिमांशु आहूजा ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य पारंपरिक पहाड़ी भोजन को जन-जन तक पहुंचाना है। कार्यक्रम में अनेक साहित्यकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने भाग लेकर अपनी मातृभाषा के संरक्षण का संकल्प लिया।