दून पुलिस ने सुलझाई गुमशुदा व्यक्ति की हत्या की गुत्थी

दून पुलिस ने सुलझाई गुमशुदा व्यक्ति की हत्या की गुत्थी

देहरादून। एसएसपी देहरादून के कुशल नेतृत्व में दून पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने गुमशुदा युवक दिगंबर धीमान की हत्या की गुत्थी सुलझाते हुए घटना में संलिप्त एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।
11 फरवरी 2026 को बसंत विहार निवासी संतराम धीमान ने अपने पुत्र दिगंबर धीमान (28) की गुमशुदगी की सूचना दी थी, जिस पर थाना बसंत विहार में गुमशुदगी दर्ज की गई। जांच के दौरान पुलिस ने मोबाइल सीडीआर, सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर तंत्र की मदद से मामले की गहन पड़ताल की। जांच में सामने आया कि गुमशुदा युवक के कुछ साथी भी उसी रात से लापता थे। पूछताछ व तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने संदिग्ध टैक्सी चालक राजनंदन को हिरासत में लिया। सख्त पूछताछ में अभियुक्त ने खुलासा किया कि शराब के नशे में हुए विवाद के दौरान बेसबॉल बैट से सिर पर चोट लगने से दिगंबर की मृत्यु हो गई थी, जिसके बाद शव को चिड़ियापुर जंगल में छिपाया गया। अभियुक्त की निशानदेही पर पुलिस ने शव बरामद कर टैक्सी को कब्जे में लिया। अन्य आरोपियों की तलाश में टीमें गठित की गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *