शिविर में 1844 लाभार्थियों को मिला योजनाओं का लाभ

देहरादून। विकासखंड चकराता के सुदूरवर्ती गांव लाखामंडल में बहुउद्देशीय जनसेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता संयुक्त मजिस्ट्रेट डॉ. हर्षिता सिंह ने की, जबकि जनजाति सलाहकार परिषद के दायित्वधारी गीताराम गौड़ भी उपस्थित रहे।
शिविर में 1844 से अधिक लाभार्थियों को विभिन्न विभागीय योजनाओं का लाभ दिया गया। कुल 37 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से अधिकांश का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा 705 लोगों की निःशुल्क जांच कर दवाइयां वितरित की गईं। इसके अतिरिक्त 30 प्रमाण पत्र जारी किए गए, 48 राशन कार्ड यूनिट वृद्धि, 18 सामाजिक पेंशन स्वीकृत तथा कृषि, पशुपालन, समाज कल्याण सहित विभिन्न विभागों द्वारा ग्रामीणों को लाभान्वित किया गया। अधिकारियों को शेष शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए गए।