रोजगार की तलाश में निकला युवक बना आरोपी

रोजगार की तलाश में निकला युवक बना आरोपी


पौड़ी। कोटद्वार में नाबालिग से छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को एक युवती ने शिकायत दर्ज कराई कि वह हरिद्वार से कोटद्वार जा रही बस में यात्रा कर रही थी, तभी पास बैठे युवक ने उसके साथ छेड़खानी की। विरोध करने पर आरोपी कलालघाटी क्षेत्र में बस से कूदकर फरार हो गया। युवक के सिर पर पुलिस टोपी होने से संदेह और गहरा गया।
मामले में बीएनएस की धारा 74 तथा पॉक्सो अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर विशेष टीम गठित की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी हिमांशु नेगी (23 वर्ष), निवासी बैरागना, जनपद चमोली को हरिद्वार बस अड्डे से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने पुलिसकर्मी न होने की बात स्वीकार की। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *