हिंदू सम्मेलन 26 फरवरी को, तैयारियां तेज

श्रीनगर। 26 फरवरी को आयोजित होने वाले हिंदू सम्मेलन को ऐतिहासिक स्वरूप देने के लिए तैयारियां तेज़ कर दी गई हैं। सम्मेलन संयोजक गणेश भट्ट ने बताया कि आयोजन को भव्य बनाने के उद्देश्य से आदिती पैलेस में बैठक कर पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। गोला बाजार में होने वाले इस सम्मेलन में देश-विदेश से संत-महात्माओं और धर्माचार्यों के पहुंचने की संभावना है। भजन-कीर्तन, जागरण, धार्मिक संगीत और आध्यात्मिक प्रवचनों का आयोजन होगा। बैठक में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नगर प्रचारक मोहित सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। समिति ने अधिक से अधिक सहभागिता की अपील की है।