महाशिवरात्रि मेले का रंगारंग शुभारंभ, विधायक ने की सहयोग राशि की घोषणा

महाशिवरात्रि मेले का रंगारंग शुभारंभ, विधायक ने की सहयोग राशि की घोषणा

थराली। सोल डुंग्री में आयोजित तीन दिवसीय महाशिवरात्रि मेले का उद्घाटन थराली विधायक भूपाल राम टम्टा ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच किया। उद्घाटन अवसर पर प्रसिद्ध लोक गायिका माया उपाध्यक्ष के गीतों पर दर्शक झूम उठे। विधायक ने मेले के विकास हेतु दो लाख रुपये देने की घोषणा की।
लक्ष्मी नारायण मंदिर परिसर में आयोजित मेले का विधिवत शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। विधायक ने कहा कि ऐसे मेलों से क्षेत्रीय विकास के साथ-साथ लोक संस्कृति का संरक्षण और प्रचार-प्रसार होता है। उन्होंने मेले के मंचों पर अधिक से अधिक स्थानीय कलाकारों को अवसर देने की अपील की। जिला पंचायत अध्यक्ष दौलत सिंह बिष्ट ने आयोजन की सराहना करते हुए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। मेले में स्थानीय विद्यालयों, महिला मंगल दलों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। मेले का समापन 16 फरवरी को होगा। विभिन्न विभागों के स्टॉल भी आकर्षण का केंद्र रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *