हर घर नल, हर घर जल प्रधानमंत्री मोदी का संकल्प: त्रिवेंद्र सिंह रावत’’

हर घर नल, हर घर जल प्रधानमंत्री मोदी का संकल्प: त्रिवेंद्र सिंह रावत’’


हरिद्वार। जनपद हरिद्वार के विकासखंड बहादराबाद स्थित जमालपुर कलां गांव में जल जीवन मिशन के अंतर्गत निर्मित जमालपुर कलां पम्पिंग पेयजल योजना का जल अर्पण समारोह धूमधाम से आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत एवं हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत द्वारा किया गया। आयोजन ग्राम पेयजल एवं स्वच्छता समिति तथा पेयजल निगम हरिद्वार के सहयोग से संपन्न हुआ।
सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संकल्प है कि देश के हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचे। इसी उद्देश्य से जल जीवन मिशन के माध्यम से जमालपुर कलां के लगभग 10,508 परिवारों को नल कनेक्शन से जोड़ा गया है। उन्होंने जल स्तर में गिरावट पर चिंता जताते हुए रेन वाटर हार्वेस्टिंग, वृक्षारोपण और प्रत्येक जल बूंद के संरक्षण पर बल दिया।
विधायक अनुपमा रावत ने जल योजनाओं के सुचारू संचालन, ओवरहेड टैंकों पर जेनरेटर की व्यवस्था, हैंडपंपों की नियमित जांच तथा प्राथमिक विद्यालय जमालपुर कलां के उच्चीकरण की मांग रखी। कार्यक्रम में जल रक्षा सूत्र बांधा गया, वृक्षारोपण किया गया, महिलाओं को जल परीक्षण किट वितरित की गई और छात्राओं को सम्मानित किया गया। अंत में जल संरक्षण की शपथ दिलाई गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *