हमारी संस्कृति, हमारी पहचान पार्क का किया उद्घाटन

उत्तरकाशी। नगर पालिका अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौहान ने अपने एक वर्ष के कार्यकाल के उपलक्ष्य में बडेथी ओपन टनल, ज्ञानसू के समीप “हमारी संस्कृति, हमारी पहचान” पार्क का उद्घाटन कर उसे जनता को समर्पित किया। इस अवसर पर काशी विश्वनाथ फुटबॉल रनिंग ट्रॉफी का भी शुभारंभ किया गया। अध्यक्ष चौहान ने कहा कि खेल और संस्कृति शहर की पहचान हैं और पालिका इन्हें बढ़ावा देने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। कार्यक्रम में आमजन, पेंशनर्स संगठन, होटल एसोसिएशन एवं फुटबॉल खिलाड़ियों ने अध्यक्ष का स्वागत एवं सम्मान किया। नगरवासियों ने अध्यक्ष एवं सभासदों को बधाई दी।