पहाड़ के लिए उत्कृष्ट कार्य करें प्रवासी उत्तराखंडी
देहरादून। पालम क्षेत्र में उत्तराखंड एकता मंच द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नमामि गंगे प्रदेश सहसंयोजक पवन नौटियाल का स्वागत किया गया। आयोजकों ने कहा कि पवन नौटियाल जी ने पहाड़ में शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया है और छात्रों के पलायन को रोकने में मदद की है। अपने उद्बोधन में उन्होंने दिल्ली में रह रहे उत्तराखंड वासियों को प्रेरित किया कि वे पहाड़ के लिए उत्कृष्ट कार्य करें। कार्यक्रम में उत्तराखंड के लोक गायकों ने रंगारंग प्रस्तुतियाँ दी।