धूमधाम से मनाया वार्षिकोत्सव समारोह

जखोली/श्रीनगर। नागेंद्र इण्टर कालेज बजीरा का वार्षिकोत्सव रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक भरत सिंह चौधरी ने दीप प्रज्वलित कर किया और छात्र-छात्राओं को बेहतर भविष्य निर्माण के टिप्स दिए। उन्होंने कनिष्ठ सहायक सतीश राणा द्वारा निर्मित भारत माता की सात फीट ऊंची मूर्ति का अनावरण भी किया। जिला पंचायत सदस्य नीता बुटोला ने कक्षा कक्ष निर्माण के लिए निधि की घोषणा की। कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि, शिक्षक, छात्र-छात्राएं और सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक भरत सिंह चौहान और अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम कठैत ने की।