प्रियंका ध्यानी को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

प्रियंका ध्यानी को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित


हरिद्वार। समान नागरिक संहिता (यूसीसी) के प्रभावी क्रियान्वयन में श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए नगर पंचायत सुल्तानपुर आदमपुर की अधिशासी अधिकारी प्रियंका ध्यानी को देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री ने उनके प्रशासनिक कौशल, कर्मठता और जनकल्याणकारी कार्यों की सराहना की। यह पुरस्कार न केवल उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि नगर पंचायत सुल्तानपुर आदमपुर के लिए भी गर्व का विषय बना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *