विकास पुरूष नहीं बल्कि विनाश पुरूष हैं शहर विधायक कौशिक : अशोक शर्मा

उत्तराखंड प्रहरी ब्यूरो / लव शर्मा,
हरिद्वार। कनखल क्षेत्र में जर्जर सड़कों और जगह-जगह बने गड्ढों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आक्रोश गुरुवार को सड़कों पर दिखाई दिया। पूर्व सभासद अशोक शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हनुमान गढ़ी की पुलिया से लेकर लाटोवाली की पुलिया तक सड़क किनारे खंभों पर फ्लेक्स लगाकर प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन के दौरान अशोक शर्मा ने कहा कि विधायक मदन कौशिक को “विकास पुरुष” नहीं बल्कि “विनाश पुरुष” कहा जाना चाहिए, क्योंकि वे क्षेत्र की बदहाल सड़कों तक को ठीक नहीं करवा सके। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि शायद अगले वर्ष सड़कें गड्ढा मुक्त हो जाएं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार और विधायक को जनता की परेशानी से कोई सरोकार नहीं है और चुनिंदा ठेकेदारों को ठेके देकर कमीशनखोरी की जा रही है। पार्षद सुनील कुमार और विवेक भूषण विक्की ने कहा कि जनता के साथ धोखा हो रहा है। सालभर तक गड्ढे नहीं भरे जाते और जिम्मेदार आंखें मूंदे बैठे हैं। युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष कैश खुराना ने कहा कि ट्रिपल इंजन की सरकार बुनियादी सुविधाएं देने में पूरी तरह विफल साबित हुई है। प्रदर्शन में दिनेश पुंडीर, वसीम सलमानी, रणवीर शर्मा, अजयदास महाराज, मनोज जाटव, मोनू कुमार, हरद्वारी लाल, सोनू सेमवाल, सतेंद्र वशिष्ठ, हिमांशु राजपूत, अमन गौड, जेपी सिंह, हरीश चावला, लव गुप्ता, सतपाल दास, अमित रस्तोगी, अमित गुप्ता सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल रहे।