नव वर्ष की पूर्व संध्या पर हुआ अखंड रामायण पाठ
लंबगांव। नव वर्ष की पूर्व संध्या पर महेड देवता लंबगांव में अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य आंदोलनकारी देवी सिंह पंवार एवं व्यापार मंडल अध्यक्ष राजीव पंवार द्वारा महेड देवता मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ किया गया। देवी सिंह पंवार ने कहा कि क्षेत्र में सुख, शांति और सौहार्द के लिए इस पाठ का आयोजन किया गया है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि न केवल पार्टी या जश्न, बल्कि ईश्वर की भक्ति में समय दें। कार्यक्रम में व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष युद्धवीर राणा, बरफ चंद रमेला, शिव सिंह पोखरियाल, धनपाल पंवार, राजेश रावत और प्रदीप रावत सहित अन्य मौजूद रहे।