प्राधिकरण ने फिर चलाया ध्वस्तीकरण अभियान, तीन अनधिकृत प्लॉटिंग ध्वस्त

प्राधिकरण ने फिर चलाया ध्वस्तीकरण अभियान, तीन अनधिकृत प्लॉटिंग ध्वस्त
उत्तराखंड प्रहरी ब्यूरो / जोगेंद्र मावी,
हरिद्वार। हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण ने बिना अप्रूव्ड प्लॉटिंग पर त्वरित कार्रवाई करते हुए अवैध निर्माण को ध्वस्त किया। प्राधिकरण की उपाध्यक्ष सोनिका के निर्देशानुसार मंगलवार और बुधवार को आन्नेकी हेतमपुर, भगवानपुर और मिस्सरपुर में जेसीबी द्वारा तीन जगहों पर अनधिकृत प्लॉटिंग को ध्वस्त किया गया।
तत्कालीन जानकारी के अनुसार, शमशाद द्वारा आन्नेकी हेतमपुर में 10-11 बीघा, अरशद द्वारा भगवानपुर में सिकन्दरपुर भैंसवाल मार्ग पर 18-20 बीघा और संदीप एवं संजय द्वारा मिस्सरपुर पीठ बाजार के पास 4 बीघा भूमि में बिना अप्रूव्ड प्लॉटिंग की गई थी। सभी स्थानों पर प्राधिकरण टीम ने जेसीबी की सहायता से अवैध निर्माण ध्वस्त किया और संबंधित व्यक्तियों को कड़ा निर्देश दिया कि आगे बिना मानचित्र स्वीकृत कराए किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य न करें। प्राधिकरण के सचिव मनीष कुमार सिंह ने बताया कि सभी अनधिकृत निर्माणकर्ताओं के खिलाफ सुसंगत अधिनियम की धाराओं के अंतर्गत वाद योजित किए गए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्राधिकरण इस प्रकार के अवैध निर्माण पर लगातार कार्रवाई करता रहेगा और जनता को चेतावनी दी कि बिना अप्रूव्ड प्लॉटिंग का निर्माण, बिक्री या विकास नहीं किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *