कूड़ा निस्तारण को लेकर धरना जारी

कूड़ा निस्तारण को लेकर धरना जारी


उत्तरकाशी। शहर में बढ़ती कूड़ा निस्तारण समस्या को लेकर चल रहे अनिश्चितकालीन धरने का रविवार को दसवां दिन रहा। इस दौरान उत्तरकाशी होटल एसोसिएशन के सदस्यों ने धरना स्थल पर पहुंचकर आंदोलनकारियों के साथ एकजुटता व्यक्त की। होटल एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने कहा कि बढ़ती गंदगी का सीधे तौर पर पर्यटन और स्थानीय व्यवसाय पर असर पड़ रहा है। उन्होंने प्रशासन से शीघ्र ठोस कूड़ा निस्तारण योजना लागू करने की मांग की और आंदोलन को जायज़ ठहराया। धरने पर बैठे आंदोलनकारियों ने होटल एसोसिएशन के समर्थन को जनसमर्थन की मजबूती बताते हुए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सुभाष जुयाल, सुनील थपलियाल, सोहन सिंह खरोला, अरविंद रावत समेत अन्य सदस्य मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *