किसान दिवस कार्यक्रम आज, कृषि मंत्री ने किया निरीक्षण

किसान दिवस कार्यक्रम आज, कृषि मंत्री ने किया निरीक्षण


चमोली/श्रीनगर गढ़वाल। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने रविवार को जनपद चमोली के गौचर पहुंचकर आज आयोजित होने वाले ’किसान दिवस 2025’ कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने विभागीय अधिकारियों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया और आवश्यक व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने के निर्देश दिए।
कृषि मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि ’जय जवान, जय किसान’ थीम पर आयोजित इस राज्य स्तरीय कार्यक्रम की सभी तैयारियां समयबद्ध, सुव्यवस्थित और सुचारु रूप से पूरी की जाएं। उन्होंने कहा कि सम्मेलन में किसानों से सीधा संवाद किया जाएगा और कार्यक्रम का प्रदेश के 95 विकासखंडों में लाइव प्रसारण भी किया जाएगा। राज्य स्तरीय मुख्य कार्यक्रम गौचर मैदान में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *