दो वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारियों फेलोशिप इन आयुर्वेद से सम्मानित

देहरादून। एसोसिएशन ऑफ इंडियन प्राइवेट यूनिवर्सिटीज, गाजियाबाद द्वारा उत्तराखंड आयुर्वेद विभाग के दो वरिष्ठ और अनुभवी आयुर्वेद चिकित्सक डॉ. प्रो. डी. सी. पसबोला और डॉ. अजय चमोला को आयुर्वेद के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए फेलोशिप इन आयुर्वेद उपाधि से सम्मानित किया गया। फेलोशिप अफेयर्स के डाइरेक्टर डॉ. सी. वेणुगोपाल राव और चीफ एक्जीक्यूटिव ऑफिसर डॉ. नवीन अमन्ना ने यह सम्मान प्रदान किया। इस अवसर पर आयुर्वेदिक चिकित्सा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाली डॉ. अंकिता नौटियाल को भी मेंबरशिप ऑफ नेशनल एसोसिएशन ऑफ आयुर्वेदिक मेडिसिन प्रदान की गई।