अवैध रूप से संचालित ट्रैक्टर सील

चमोली। जनपद चमोली के नंदा नगर घाट रोड पर अवैध रूप से चल रहे ट्रैक्टर को कर्णप्रयाग आरटीओ द्वारा सीज किया गया। यह ट्रैक्टर किसानी कार्यों के लिए रजिस्ट्रेशन होने के बावजूद व्यवसायिक उपयोग में था। स्थानीय लोगों की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए त्.ज्.व्. ने निरीक्षण किया और ट्रैक्टर के कागज़ों में गड़बड़ी पाई। संबंधित वाहन पर परिवहन नियमों के तहत चालान किया गया और ट्रैक्टर ट्रॉली सहित सीज किया गया। त्.ज्.व्. ने चेतावनी दी कि कृषि उपयोग के वाहनों का व्यवसायिक कार्य हेतु उपयोग प्रतिबंधित है और उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।