युवा आपदा मित्र प्रशिक्षण में दी आपदा से बचाव की जानकारी

युवा आपदा मित्र प्रशिक्षण में दी आपदा से बचाव की जानकारी

हरिद्वार।राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा संचालित युवा आपदा मित्र योजना के तहत क्वांटम यूनिवर्सिटी में आयोजित सात दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के चौथे दिन प्रतिभागियों को विभिन्न आपदाओं से निपटने की व्यावहारिक जानकारी दी गई। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत ने बताया कि मास्टर ट्रेनर मनोज कंडियाल ने खोज एवं बचाव तकनीकों, भूकंप, हिमस्खलन, शीतलहर, पशु-सुरक्षा आदि विषयों पर विस्तृत प्रशिक्षण प्रदान किया। प्रतिभागियों को आपदा की स्थिति में त्वरित और प्रभावी प्रतिक्रिया देने के तरीके सिखाए गए, जिससे आपदा प्रबंधन क्षमता को मजबूत बनाने में मदद मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *