गुलदार के हमले में महिला की मौत, कैबिनेट मंत्री ने व्यक्त की सांत्वना

गुलदार के हमले में महिला की मौत, कैबिनेट मंत्री ने व्यक्त की सांत्वना


श्रीनगर गढ़वाल। खिर्सू ब्लॉक के कोटी गांव में गुलदार हमले में गिन्नी देवी की मृत्यु के बाद क्षेत्र में दहशत व्याप्त है। घटना के बाद कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत ने गांव पहुँचकर परिजनों को सांत्वना दी और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश दिए। मंत्री ने आश्वासन दिया कि गुलदार पकड़े जाने या समाप्त होने तक स्कूली बच्चों के साथ वन विभाग की टीम तैनात रहेगी। डीएफओ अभिमन्यु ने बताया कि प्रभावित परिवार को 1,20,000 रुपये की तत्काल सहायता दी गई है, जबकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद 4,80,000 रुपये और प्रदान किए जाएंगे। क्षेत्र की सुरक्षा हेतु इंटीग्रेटेड फॉरेस्ट चौकी और एनिमल ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित करने के प्रस्ताव भेजे गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *