बैठक में पंचायतों की वित्तीय सुदृढ़ता पर हुआ मंथन

बैठक में पंचायतों की वित्तीय सुदृढ़ता पर हुआ मंथन


रुद्रप्रयाग। जिला सभागार में छठे राज्य वित्त आयोग की अध्यक्षता में पंचायतों की वित्तीय स्थिति को सुदृढ़ करने और स्थानीय विकास में आ रही चुनौतियों पर विचार-विमर्श हेतु बैठक आयोजित की गई।
आयोग के अध्यक्ष एन. रविशंकर, सदस्य पी.एस. जंगपांगी व डॉ. एम.सी. जोशी ने पंचायत प्रतिनिधियों और अधिकारियों से चर्चा की। बैठक में राजस्व वितरण, कर संग्रहण और वित्तीय पारदर्शिता पर सुझाव रखे गए। प्रतिनिधियों ने समयबद्ध वित्तीय आवंटन व ऑनलाइन भुगतान प्रक्रिया की आवश्यकता बताई। अध्यक्ष रविशंकर ने कहा कि पंचायतों को वित्तीय स्वायत्तता देना आयोग का लक्ष्य है। बैठक में जिलाधिकारी प्रतीक जैन, सीडीओ राजेंद्र सिंह रावत, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम कठैत समेत जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *