मेले में ग्रामीण महिलाओं के उत्पादों को मिला भरपूर समर्थन

मेले में ग्रामीण महिलाओं के उत्पादों को मिला भरपूर समर्थन


रुद्रप्रयाग। गुलाबराय मैदान में चल रहे पांच दिवसीय सहकारिता मेले के दूसरे दिन उत्साह का माहौल रहा। मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल और रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अतिथियों ने विभिन्न विभागों और स्वयं सहायता समूहों के स्टॉलों का निरीक्षण कर महिला समूहों को प्रोत्साहित किया। महेंद्र भट्ट ने कहा कि ऐसे मेले ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बना रहे हैं। लोकगायिका रेखा उनियाल जोशी के लोकगीतों ने कार्यक्रम में सांस्कृतिक रंग भरे। मेले में पारंपरिक उत्पादों और स्थानीय व्यंजनों के स्टॉल आकर्षण का केंद्र रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *